फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आधुनिक तकनीक अपनाकर मिसाल बने शिव आसरे

Tue, 24 Nov 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
किसान शिव असारे पटेल चने के साग को काटते हुए - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अमिलो निवासी किसान शिव आसरे पटेल आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती को लाभदायक बना रहे हैं। वह जमई खेत में तीन से चार बीघा जमीन पर मटर, आलू, बैंगन, मिर्च और चने की फसलें उगाते हैं। उनका यह तरीका क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है।
विज्ञापन

शिव आसरे पटेल इन दिनों चने की फसल से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उनका एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह चने का साग काटकर बाजार में 150 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक चार बार चने का साग बाजार में बिक्री किया है। इससे उन्हें लागत से अधिक लाभ प्राप्त हुआ है।
रमाशंकर पटेल ने बताया कि कृषि विभाग के समस्या समाधान कार्यक्रम से उनका संपर्क बड़े किसानों से हुआ। उन्हें चने का साग तैयार कर बाजार में बेचने की तकनीक की जानकारी मिली। इस तरीके को अपनाने के बाद उन्हें अच्छा लाभ मिलने लगा। वह खेत में मटर, आलू, चना और सब्जियों की अलग-अलग खेती करते हैं। इससे उन्हें एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें