शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम व आसिफ नमीम समेत आठ लोगों पर 9.98 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि रकम तीन गुना करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वादी सचिन जैन निवासी किदवई नगर, कानपुर नगर का आरोप है कि रकम तीन गुना करने का झांसा देकर 7.80 लाख नकद व पांच हजार प्रतिमाह के अनुसार बैंक से चेक के जरिए 2.18 लाख रुपये ले लिए गए। कुछ जान पहचान के निवेश करने वालों से पता चला कि कंपनी भाग रही है। वह कंपनी के प्रयागराज ऑफिस पहुंचे तो देखा कि उसी ऑफिस में साइन सिटी का नाम बदलकर लोकेंद्रों कंपनी के नाम से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। बात करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।