फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शिक्षामित्रों का फूटा गुस्सा, बीईओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से बारा में बैठक का आयोजन किया गया। स्वयं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शिक्षामित्रों का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। रविवार को तहसील मुख्यालय बारा खास स्थित एक आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने बिना प्रशिक्षण शिक्षामित्रों की जनगणना प्रगणक ड्यूटी लगाने का विरोध किया। साथ ही मृत शिक्षामित्र विश्वजीत यादव प्रकरण में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
जिला संरक्षक सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि विभिन्न जिलों में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है लेकिन जनपद स्तर पर कुछ अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

संघ के महामंत्री सुनील तिवारी व उपाध्यक्ष जनार्दन पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हंडिया व करछना उप जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संचालन जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष जसरा सुमंत भार्गव ने किया। इस मौके पर दशरथ भारती, शरद मिश्र, निशा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव, बैजनाथ सोनी, घनश्याम दत्त मिश्र, कमलाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें