Shelters will not be held in Magh Mela
माघ मेला में नहीं होंगे आश्रयालय
0 पांच सेक्टर में बसने वाले मेला में टेंट सिटी पर भी ग्रहण
प्रयागराज। माघ मेला में कुंभ जैसे आयोजन नहीं होंगे। सुविधाएं भी पूर्व की तरह ही मिलेंगी। यानी, स्नानार्थियों को आश्रयालय की सुविधा भी नहीं मिलेगी। हालांकि इस बार आश्रलायल की सुविधा देने की तैयारी थी। पांच सेक्टर में बसने वाले मेला में टेंट सिटी की योजना पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है। हालांकि, सफाई और शौचालय की व्यवस्था कुंभ जैसी ही होगी।
माघ मेला को इस बार कुंभ की तर्ज पर आयोजित करने की योजना थी। कुंभ जैसी सुविधाएं दिए जाने की भी कवायद शुरू की गई थी। इसमें आश्रयालय, टेंट सिटी समेत कई योजनाएं प्रस्तावित थीं। इस मकसद से पांच के बजाय आठ सेक्टर में मेला बसाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अलग-अलग विभागों की ओर से 150 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव भेजे गए थे लेकिन बजट पर अड़ंगा लग गया है। अब पांच सेक्टर में मेला आयोजित होगा। इसके अलावा सुविधाएं भी पूर्व में की भांति दी जाएंगी। मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल का कहना है कि मिनी कुंभ जैसी कोई बात नहीं है। सेनीटेशन से संबंधित कुछ सुविधाएं बढ़ेंगी, जो 2018 के माघ मेला में भी थीं। स्नानार्थियों के लिए आश्रय स्थल बनाने या अन्य कोई नई सुविधा शुरू करने की योजना नहीं है।