फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में शास्त्री सेतु का पिलर धंसा, आवागमन रोका गया 

Fri, 26 Jun 2020 08:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

गंगा नदी में बने शास्त्री पुल के डाउन लेन का 41 नंबर पिलर बृहस्पतिवार को रात अचानक धंस गया। पिलर का रोलर अपनी जगह से खिसक गया है जिसकी वजह से पुल के दो खंभों को जोड़ऩे वाले हिस्से में दरार आ गई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के अफसरों को हुई तो तत्काल प्रभावित लेन से आवागमन रोक दिया गया। 

विज्ञापन


पुल पर दारागंज की ओर बैरिकेडिंग कर भारी और अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। केवल दो पहिया वाहनों के आवाजाही की छूट दी गई थी। शनिवार को पीडब्लूडी के अफसरों की मौजूदगी में मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। शास्त्री पुल पर वनवे ट्रैफिक होने से दिनभर रह-रहकर जाम लगता रहा। 

Trending Videos

prayagraj news - फोटो : prayagraj
बृहस्पतिवार की रात दक्षिणी लेन के 41 वें पिलर में तकरीबन एक इंच का गैप आ गया था। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पीडब्लूडी के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। आज दोपहर में विभाग के अफसरों ने कर्मचारियों के साथ खराबी की जांच की। पता चला कि दक्षिणी लेन के 41 वें नंबर के पिलर का रोलर अपनी जगह से खिसक गया है।

पुल के दो खंभों को जोड़ने वाले पिलर के रोलर और बेयरिंग के बीच के हिस्से में बड़ी दरार आ गई है, जिससे दो हिस्सों के बीच गैप आ गया। पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने बताया कि पुल के पिलर और स्लैब के बीच तकरीबन दो दर्जन बेयरिंग होती हैं। पुल पर दबाव बढ़ता है तो बेयरिंग अपनी जगह से नीचे खिसक जाती है।

खराबी के कारण पुल के प्रभावित लेन से चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। केवल दो पहिया वाहन ही प्रभावित लेन से गुजारे जा सके। शनिवार को प्रभावित लेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर मरम्मत कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

बारह साल में आधा दर्जन से ज्यादा पिलर हुए हैं खराब

तकरीबन बारह साल शास्त्री पुल की डाउन लेन के एक हिस्से से खराबी की शुरूआत हुई थी। तब से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा पिलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 21 नवंबर 2005 को पुल की दक्षिणी लेन का अंतिम हिस्सा धंस गया था जिसके कारण मरम्मत के लिए तकरीबन एक सप्ताह तक ट्रैफिक रोकनी पड़ी थी।

इसी के बाद फरवरी 2007 और मई 2008 दो पीलरों के बीच की बेयरिंग खिसकने से भारी गैप आ गया था। इस तरह पुल के दक्षिणी लेन के 23, 26, 28, 40, 60 और अब 41 नंबर के पिलर खराबी का शिकार हो गए हैं। हालांकि विशेषज्ञ इसे बड़ी गड़बड़ी नहीं मानते। इनका कहना है कि इस प्रकार की खराबी आमतौर पर सभी पुल में हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें