फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकांत सिंह बने एनसीआर के पीसीसीएम, पदभार संभाला

Tue, 08 Mar 2022 01:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
shashikant - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
भारतीय रेल यातायात सेवा 1990 बैच केे अधिकारी शशिकांत सिंह ने सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/खानपान और यात्री सेवा, के पद पर तैनात थे। शशिकांत सिंह के ज्वाइन करने से पूर्व पीसीसीएम के पद पर शैलेंद्र कपिल की तैनाती थी। पिछले माह 28 फरवरी को सेवा निवृत्त हो जाने की वजह से यह पद खाली चल रहा था। 
विज्ञापन



शशिकांत सिंह की भारतीय रेलवे के तेज तर्रार अफसरों में गिनती होती है। वह विभिन्न जोनल रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। एनसीआर में मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/माल ढुलाई विपणन और मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक/सी एंड पीएस के रूप में भी वह कार्य कर चुके हैं।


पदभार ग्रहण करने के बाद शशिकांत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यात्री सेवाओं में वृद्धि, व्यापारियों और ग्राहकों को रेलवे के लिए नई लोडिंग को आकर्षित करने और इस तरह रेलवे के राजस्व में वृद्धि करने की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें