देशी कट्टा से वारदात को अंजाम देने का शक
शशांक को गोली सीने पर लगी हुई है। पुलिस को शक है की देशी कट्टा से शशांक को गोली मारी गई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि किस गन से वारदात को अंजाम दिया गया है।
20 से अधिक खंगाले सीसीटीवी कैमरे
बदमाशों के स्कॉर्पियो की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। देर रात तक पुलिस फव्वारा चौराहा, पूर्व विधायक के घर के पास समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। इसमें पुलिस को वारदात में शामिल स्कॉर्पियो के बारे में अहम सुराग मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रात दो बजे तक भी नहीं पहुंची शशांक की मां
घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले नवाबगंज के जगदीशपुर निवासी शशांक की मां को दी, लेकिन देर रात करीब दो बजे तक भी शशांक की मां अस्पताल नहीं पहुंच सकी थीं, जबकि मौसी समेत अन्य रिश्तेदार बेली अस्पताल पहुंच गए थे।