मेला प्रशासन की ओर से इन चारों स्थानों पर 15 हजार सफाई कर्मियों के माध्यम से एक साथ स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई गई थी। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से आब्जर्वर ऋषिनाथ मौजूद रहे।
महाकुंभ में स्वच्छता प्रभारी एवं ओएसडी आकांक्षा राणा और महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि इन चारों जोन में करीब 15 हजार कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस तरह से पिछले रिकॉर्ड की तुलना में दोगुने सफाई कर्मियों की संख्या के साथ नया कीर्तिमान बनाया गया। तीन दिन में रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा।
आज 10 हजार लोगों के हैंडप्रिंट लेने का बनेगा रिकॉर्ड
मंगलवार को आठ घंटे में 10 हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाएंगे, जो विश्व रिकॉर्ड होगा। इसके लिए गंगा पंडाल पर कैनवास लगाकर लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाएंगे। मेला प्रशासन इसके माध्यम से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। कुंभ-2019 में साढ़े सात हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाने का रिकॉर्ड बनाया गया था।