फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight : प्रयागराज एयरपोर्ट से शंख एयर उड़ान शुरू करने को तैयार, विमान यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 07 Jan 2026 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी के विमान यात्रियों के लिए नए साल में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़ी कई महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय उड़ानों के बाद, शंख एयर प्रयागराज से कुछ शहरों की हवाई कनेक्टिविटी करने जा रही है। की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी के विमान यात्रियों के लिए नए साल में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बंद पड़ी कई महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय उड़ानों के बाद, शंख एयर प्रयागराज से कुछ शहरों की हवाई कनेक्टिविटी करने जा रही है। की उम्मीद है। कंपनी प्रयागराज को प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों जैसे अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ से जोड़ेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रयागराज से उत्तर प्रदेश के भीतर किसी भी शहर के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है। इंडिगो की लखनऊ और गोरखपुर की उड़ानें बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। शंख एयर इसी कमी को पूरा करने की तैयारी में है। पहले चरण में इसके अलावा प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।

एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने बताया कि शंख एयर को प्रयागराज से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी इसके परिचालन पर सहमति बन गई है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) आगामी ग्रीष्मकालीन शेड्यूल में शंख एयर की उड़ानों को अपनी अधिकृत समय सारिणी में शामिल कर सकता है। संभावना है कि जनवरी में कंपनी अपना प्रारंभिक परिचालन शुरू कर देगी, जिसे मार्च से नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन


सिमटती कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार

एक समय में प्रयागराज देश कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वारा सीधे जुड़ा हुआ था, लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटकर मात्र छह रह गई है। फिलहाल यहां से केवल दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद और बिलासपुर के लिए ही उड़ानें उपलब्ध हैं। ऐसे में, शंख एयर का आगमन प्रयागराज की सिमटती हवाई सेवाओं के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें