फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : ट्रेनों का रामबाग और झूंसी में होगा अतिरिक्त ठहराव, अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण फु

Wed, 07 Jan 2026 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला के दूसरे स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। 3 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक उत्सव के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि 13 जनवरी को टूंडला से प्रयागराज जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला के दूसरे स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। 3 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक उत्सव के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि 13 जनवरी को टूंडला से प्रयागराज जाने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या और प्रयागराज जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। प्रयागराज जंक्शन के अतिरिक्त रामबाग और झूंसी स्टेशनों पर भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव दिए गए हैं। बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट 13 व 14 जनवरी (अप) तथा 12, 13, 19 व 20 जनवरी (डाउन) को रामबाग और झूंसी में रुकेगी। लिक्ष्वी एक्सप्रेस जनवरी और फरवरी के विभिन्न स्नान पर्वों पर नियमित ठहराव दिया गया है। नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 12 से 24 जनवरी के बीच निरंतर ठहराव रहेगा। बनारस-वेरावल एक्सप्रेस 14 और 21 जनवरी को अतिरिक्त ठहराव।

टूंडला से 13 जनवरी की आरक्षण स्थिति

13 जनवरी को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस, नई दिल्ली एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर कोच में नो रूम की स्थिति है। वंदे भारत में चेयरकार और जम्मू मेल में कुछ सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं

फिरोजाबादः मगध, कालिंदी, नेताजी, मूरी, जियारत, महानंदा, संगम और ऊंचाहार एक्सप्रेस।

शिकोहाबादः कालिंदी, ब्रह्मपुत्र मेल, नेताजी, मूरी, संबलपुर, महानंदा, संगम और ऊंचाहार एक्सप्रेस।

श्रद्धालुओं के लिए सलाह: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए प्रयागराज जंक्शन के बजाय झूंसी या रामबाग स्टेशनों के विकल्पों का उपयोग करें और अपनी यात्रा का आरक्षण समय रहते सुनिश्चित कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें