गोबरा प्रीमियर लीग के तहत खेले गए फाइनल मैच में शंकरगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला शंकरगढ़ की टीम ने लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोबरा हेवार की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से बंटी ने सर्वाधिक 68 रन की बेहतरीन पारी खेली।
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकरगढ़ की टीम ने 9 ओवर 3 गेंद में 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिज्ञासु ने शानदार 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. विनोद त्रिपाठी और डा. अभिषेक सिंह रहे। गुलाब सिंह व राम मिलन ने आभार व्यक्त किया गया।