क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहगरा में बृहस्पतिवार की दोपहर एक छप्पर नुमा पशुशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग से भैंस और पड़िया की जलकर मौत हो गई।
पीड़ित विजय बहादुर भारतीय के मुताबिक आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी है। हादसे में एक भैंस, एक पड़िया तथा रखा अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मामले में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने कहा कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया गया है तथा शासन द्वारा आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी।