फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जीआरपी थाने से मिली क्लीन चिट, आशुतोष ने लगाया था हमले का आरोप

Thu, 18 Jun 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रयागराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को क्लीन चिट दे दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर बदमाश भेजकर हमले का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रयागराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को क्लीन चिट दे दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर बदमाश भेजकर हमले का आरोप लगाया था। कहा  था कि वह रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज आ रहे थे। सिराथू रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वह लोग नाक काटने का प्रयास करने लगे। हमले में उनको चोटे आई हैं। तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच व विवेचना के दौरान मामला फर्जी पाया गया जिसमें शंकराचार्य को क्लीन चिट दे दी गई है।

क्या है पूरा मामला

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आठ मार्च 2026 को तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला किया गया था। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया था कि सात मार्च की रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। दूसरे दिन सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें