फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन बोले : अपने बेटों को अतीक-मुख्तार नहीं प्रत्येक मां बनाना चाहती हैं अब्दुल कलाम

Thu, 22 Jun 2023 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 से पार्टी की निरंतर सेवा कर रहा हूं। आज भारत की प्रत्येक मां अपने बच्चे को एपीजे अब्दुल कलाम बनाना चाहती हैं ना कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद।
विज्ञापन
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार देश और प्रदेश की जनता जनार्दन को समानता का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, गरीब लोगों को आवास और शौचालय उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 से पार्टी की निरंतर सेवा कर रहा हूं। आज भारत की प्रत्येक मां अपने बच्चे को एपीजे अब्दुल कलाम बनाना चाहती हैं ना कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सोरांव विधानसभा के साधनगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी हैं तब से महिलाएं 12:00 बजे रात भी रेस्टोरेंट में चाय पीकर घर सुरक्षित वापस आ रही हैं।
 

विज्ञापन

कहा कि आप हमेशा ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं, जब अपने मां-बाप, बड़े बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान करेंगे। अध्यक्षता करते हुए फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि क्रेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी का सम्मान है।

इस मौके पर फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल, शहर पश्चिमी हर्षवर्धन बाजपेई, शहर दक्षिणी सिद्धार्थ नाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, एमएलसी चौधरी, निर्मला पासवान, राम पलट पटेल, बृजेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, डीसीएफ चैयरमैन अजय पांडेय, बहरिया ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र, सोरांव ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सरोज, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुधीर मौर्या, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक दीपक पटेल ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें