नैनी थाना क्षेत्र के रिहायशी काॅलोनी में शनिवार को एक मकान में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। मामले में रविवार को नैनी पुलिस ने मसाज पार्लर संचालक, मकान के केयर टेकर सहित छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने पार्लर के नाम पर अनैतिक देह व्यापार की बात स्वीकारी है।
बता दें कि शनिवार को एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की शक पर मोहल्ले वालों ने उसमें बाहर से तालाबंदी करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कार्रवाई न होेता देख मोहल्ले वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक हंगामा चलने के बाद पुलिस ने मकान के अंदर से चार पुरुष, दो महिला के साथ मसाज पार्लर संचालक व मकान के केयर टेकर को अपने साथ थाने ले गई थी। रविवार को नैनी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार शुक्ला निवासी ग्राम पचौखर थाना पहाडी चित्रकूट, आमिर निवासी सौदत्त थाना परीक्षितगढ मेऱठ, इंगलेश कुमार निवासी अयोध्या थाना कोरांव, संतोष कुमार निवासी ग्राम कठौली मेजा, कंचन देवी निवासिनी थाना महेन्द्रपुर बेगुसराय बिहार व शोभारानी मंडल निवासी थाना रानाघाट जनपद नदिया प्रांत पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उन लोगों ने बताया कि ग्राहकों से मिले रुपये को आधा-आधा कर संचालक/मालिक व महिला कर्मी आपस में बांट लेते हैं। उक्त मकान के केयर टेकर संतोष कुमार तथा अशोक कुमार शुक्ला व अनुज जायसवाल द्वारा हम लोगो को मसाज कराने के नाम पर कर्मचारी के रूप में रखें हैं। लेकिन इसकी आड़ में देह व्यापार का काम कराया जाता था। इसमें जो पैसा मिलता था, उसे संतोष, अशोक व अनुज लेते है, इसमें से कुछ पैसा उन्हें दिया जाता था। संतोष ने मकान के संबंध में बताया कि यह मकान मेरे जीजा का है।