हंडिया कस्बा के कर्मनाशा मोहल्ला में फ्लाई ओवर के नीचे रविवार को सुबह एक 30 वर्षीया खून से लथफथ अर्धनग्न युवती को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे कपड़ा पहना कर सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान युवती कस्बा के कर्मनासा मोहल्ला में इधर-उधर टहल रही थी और फ्लाई ओवर के नीचे रहकर रात बिताती थी।
विज्ञापन
युवती के गर्दन में सूजन, चेहरे पर कट जाने के निशान तथा गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। उसके कपड़े कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी में पड़े थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि नर्स द्वारा किए गए परीक्षण से प्रथम द्रष्ट्या युवती के साथ की बात आशंका जताई गई है। पुष्टि के लिए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया जा चुका है। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवती दुर्घटना का शिकार हो गई थी।