कई शहरों की युवतियां व महिलाएं
अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में पकड़ी गईं महिलाओं में से कई अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं। इनमें से कुछ प्रयागराज तो अन्य वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर की हैं। दो युवतियां दिल्ली की भी हैं। फिलहाल पूछताछ में उन सभी ने यह कबूल किया है कि वह अपनी मर्जी से स्पा सेंटर में काम कर रही थीं।
वर्जन
सभी स्पा सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा। उनमें नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। कर्मचारियों का सत्यापन भी कराया जाएगा। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर