मंगलवार रात में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश से बिजली के कई पोल टूट गए। जिससे चार दर्जन से अधिक गांवों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ सुरजीत कुमार का दावा है कि 90 फीसदी जगहों पर समस्या को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
बता दें कि आंधी-तूफान से शुक्लपुर, बरी, बरहा कला, लालतारा में पेड़ गिरने से आधा दर्जन विद्युत पोल टूट गए। औंता में भी दो स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए थे। वहीं मनूकापूरा में भी पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। एसडीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि आंधी-तूफान से कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल टूट गए थे। मरम्मतीकरण के बाद कई जगहों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार देर रात तक सारी समस्या दूर कर ली जाएगी।