फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मायके में पेड़ पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा गांव स्थित मायके आई विवाहिता का शव घर के पीछे स्थित आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो वह बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ की
विज्ञापन

मनीषा देवी (26) पत्नी संदीप कुमार की शादी सोरांव में हुई थी। मनीषा कुछ दिन पहले ही अपने मायके गौरा थाना कौंधियारा आई थी। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला था।
मृतका की मां सुबेधा सुबह उठकर घर के पीछे गई तो मनीषा का शव पेड़ से लटका था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। पिता इंद्रभान बिंद, भाई प्रेमचंद्र ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को जानकारी दी। मनीषा का एक दो वर्षीय बेटा पार्थ भी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें