फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा, बनारस, मेरठ सहित कई जिला जजों का तबादला निरस्त

Thu, 05 Nov 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों के तबादले की दो दिन पूर्व जारी सूची में संशोधन करते हुए मेरठ, आगरा, बनारस सहित कई जिला जजों के स्थानांतरण निरस्त कर दिए हैं। इसकी जगह नई सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


महानिबंधक द्वारा तीन नवंबर को जारी अधिसूचना के तहत पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास चवन प्रकाश को जिला जज मथुरा के पद पर, जिला जज मथुरा सुधारानी ठाकुर को जिला जज लखीमपुर खीरी के पद पर, जिला जज वाराणसी उमेश चंद्र शर्मा को जिला जज मेरठ और नलिन कुमार को मेरठ से वाराणसी जिला जज के पद पर, मयंक कुमार जैन को जिला जज आगरा के पद से जिला जज कानपुर नगर के पद पर और अशोक कुमार सिंह तृतीय को कानपुर नगर से फर्रुखाबाद के जिला जज पद पर स्थानांतरित किया गया था। इस स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है। 

महानिबंधक द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के तहत जिला जज मेरठ नलिन कुमार श्रीवास्तव अब आगरा के जिला जज होंगे जबकि आगरा के जिला जज मयंक कुमार जैन को मेरठ का जिला जज बनाया गया है। इसी प्रकार से पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट गौतम बुद्ध नगर मुकेश मिश्रा को लखीमपुर खीरी के जिला जज पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें