फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ की सात संपत्तियां चिन्हित, सभी की होगी कुर्की

Wed, 20 Jan 2021 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क होने वाली संपत्ति
  • खाता संख्या 00850, 0.1060 हेक्टेयर
  • खाता संख्या 00581, 0.0680 हेक्टेयर
  • खाता संख्या 00852, 0.0830 हेक्टेयर 
  • खाता संख्या 00855, 0.0830 हेक्टेयर 
  • खाता संख्या 00533, 0.1940 हेक्टेयर 
  • खाता संख्या 00853, 0.1060 हेक्टेयर
  • खाता संख्या 00854 0.1060 हेक्टेयर 
विज्ञापन
prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक के भाई अशरफ की सात संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। सभी सातों संपत्तियां धूमनगंज के कसारी मसारी इलाके में स्थित हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भेजी थी। डीएम से इन संपत्तियों को कुर्क करने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। 

विज्ञापन

prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम - फोटो : prayagraj
अशरफ के खिलाफ धूमनगंज में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसकी विवेचना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के पास है। इंस्पेक्टर ने कुछ दिन पहले धूमनगंज के कसारी मसारी में अशरफ की सात संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने सभी संपत्तियों को कुर्क करने की आदेश जारी कर दिए हैं। सातों संपत्तियों की नापजोख राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मिलकर करेगी। इसके बाद संपत्तियों को कुर्क कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

prayagraj news : अशरफ उर्फ खालिद अजीम (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
अशरफ की संपत्तियों को पहले भी कुर्क किया जा चुका है। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसकी पुरानी कार बरामद कर कुर्क किया था। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि कई अन्य संपत्तियों के बारे में पता चला है। उनके बारे में छानबीन की जा रही है। अशरफ की कुछ संपत्तियां के कौशांबी में भी होने का पता चला है। इसके साथ ही उसके करीबी रिश्तेदारों की संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। अशरफ के कुछ खाते सीज किए जा चुके हैं। गाड़ियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें