फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRSU : राज्य विवि में नए सत्र से शुरू होंगे सात पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम, कार्य परिषद ने लगाई मुहर

Sun, 30 Mar 2025 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि में शनिवार सुबह 10:30 बजे हुई विद्या परिषद की बैठक में सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के लिए क्रेडिट समतुल्यता बोर्ड द्वारा संस्तुत स्वयं/एनपीटीईएल के 70 ऑनलाइन पाठ्यक्रमाें को अनुमोदन किया गया। खास है कि बैठक के दौरान ही विवि में रोजगारपरक एवं स्थानीय मांग के अनुसार सात नए एक वर्षीय परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र 2025-26 से सात नए एक वर्षीय परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू होंगे। यह निर्णय शनिवार को विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक में लिया गया और कुछ देर बाद कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर भी लगा दी गई।

विज्ञापन


विवि में शनिवार सुबह 10:30 बजे हुई विद्या परिषद की बैठक में सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के लिए क्रेडिट समतुल्यता बोर्ड द्वारा संस्तुत स्वयं/एनपीटीईएल के 70 ऑनलाइन पाठ्यक्रमाें को अनुमोदन किया गया। खास है कि बैठक के दौरान ही विवि में रोजगारपरक एवं स्थानीय मांग के अनुसार सात नए एक वर्षीय परास्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।

तय हुआ कि सत्र 2025-26 से समाज कार्य विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा, मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन काउंसलिंग, समाज कार्य विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस, समाज कार्य विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनजीओ एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही हिंदी विभाग में सृजनात्मक मीडिया लेखन एवं हिंदी पत्रकारिता में परास्नातक डिप्लोमा और लोक प्रशासन विभाग में एमबीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड गवर्नेंस का संचालन शुरू करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे आयोजित कार्य परिषद की बैठक में विद्या परिषद की संस्तुतियों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन

राज्य विवि परिसर में चार नए भवनों के निर्माण को मंजूरी

कार्य परिषद की बैठक में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया और चार नए भवनों के निर्माण पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। तय किया गया कि परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय के लिए नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। टाइप-पांच के दो आवास बनवाए जाएंगे। साथ ही कम्युनिटी सेंटर/भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 1500 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण पर भी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। वित्त समिति द्वारा संस्तुत वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक एवं संशोधित शुल्क ढांचा और नवीन परियोजनाओं पर भी कार्य परिषद ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें