फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EId : चांद के दीदार से पहले मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त तय, आज चांद देखने का होगा एहतमाम

Sun, 30 Mar 2025 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शबे कद्र पर शनिवार को घरों से मस्जिदों तक रात भर अल्लाह की इबादत हुई। रविवार को ईद का चांद देखने का एहतमाम होगा। इस दिन चांद दिखा तो ईद सोमवार को या फिर मंगलवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
ईद की पूर्व संध्या पर खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबे कद्र पर शनिवार को घरों से मस्जिदों तक रात भर अल्लाह की इबादत हुई। रविवार को ईद का चांद देखने का एहतमाम होगा। इस दिन चांद दिखा तो ईद सोमवार को या फिर मंगलवार को मनाई जाएगी। इस बीच ईदगाह से लेकर मस्जिदों तक ईद की नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। जहन्नम से आजादी का तीसरा अशरा खत्म होने वाला है। मुसलमान नमाज, रोजा, तिलावत के साथ नेक कामों के जरिए अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। शनिवार को 28वां रोजा अल्लाह की याद में गुजरा।

विज्ञापन


रोजेदार रविवार को 29वां रोजा पूरा करके ईद का चांद देखेंगे। अगर चांद की तस्दीक हुई तो सोमवार 31 मार्च को ईद होगी, लेकिन अगर चांद नहीं दिखा तो मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। उलेमाओं ने चांद देखने की तैयारी पूरी कर ली है।

कमेटी ने सड़कों पर नमाज अदा नहीं करने की अपील

प्रगागराज। ईदगाह इंतजामिया कमेटी ने सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने की अपील की है। इसी तरह मरकाजी रूयते हिलाल कमेटी जामा मस्जिद चौक की ओर से अपील की गई कि सड़कों पर नमाज न पढ़ने की कोशिश करें। अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज पढ़ें, ताकि किसी को आवागमन में असुविधा न हो। ब्यूरो
विज्ञापन


ईदगाह और मस्जिदों में तैयारी मुकम्मल

प्रयागराज। ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों को रंग-रोगन कराया गया है। सूफी सुल्तान मियां कादरी ने बताया, ईदगाह का अर्थ होता है खुशी का इजहार करने की जगह, इसलिए कोशिश रहे कि ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करें। नायब शहर काजी रईस अख्तर हबीबी ने बताया कि चांद देख कर ही रोजा बंद करें, अगर आसमान साफ नहीं है तो 30 की गिनती पूरी करनी चाहिए। 

विज्ञापन

ईद की नमाज का समय
  • ईदगाह में सुबह 9:00 बजे
  • शाही मस्जिद मीरापुर में सुबह 7:30 बजे
  • चौक जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे
  • खानकाह दायरा शाह अजमल में सुबह 10:30 बजे
  • शाह वसीउल्लाह रोशन बाग में सुबह 9:30 बजे
  • शाही मस्जिद बहादुरगंज में सुबह 8:00 बजे
  • मक्का मस्जिद करैली में सुबह 8:00 बजे
  • वसीहाबाद मस्जिद में सुबह 8:00 बजे
  • अब्दुल्ला मस्जिद रेलवे स्टेशन में सुबह 8:00 बजे
  • ज़मीर मस्जिद करैली में सुबह 8:00 बजे
  • गौस मस्जिद साठ फिट रोड करैली में सुबह 9:30 बजे
  • अबु बकर मस्जिद करैली में सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद मजलूम शाह जानसेनगंज में सुबह 7:30 बजे
  • मस्जिद मदीना जानसेनगंज में सुबह 7:30 बजे
  • बड़ा ताजिया मस्जिद में सुबह 7:45 बजे
  • शाही मस्जिद दारागंज में सुबह 8:00 बजे
  • मस्जिद ए तलहा चकिया में सुबह 7:30 बजे
  • मुन्ना मस्जिद करैली में सुबह 9:00 बजे
  • शाही मस्जिद मीरापुर में सुबह 7:30 बजे
  • मस्जिद अल फात्मा में सुबह 7:20 बजे
  • मस्जिद वज़ीर हसन करैली में सुबह 8:00 बजे
  • चक शिया जामा मस्जिद में सुबह 10:00 बजे
  • शिया जामा मस्जिद प्रीतम नगर में सुबह 9:00 बजे
  • मुसल्ला-ए-जीशान करैला बाग में सुबह 9:00 बजे
  • मस्जिद अमजदिया चक में सुबह 10:30 बजे
  • मस्जिद इमाम ए सज्जाद दरियाबाद में सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद काजी साहब बख्शी बाजार में सुबह 9:00 बजे
  • इबादत खाना अल खिजरा में सुबह 9:00 बजे
  • मस्जिद मोहम्मदी करैली, लेबर चौराहा में सुबह 8:00 बजे
  • मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल में सुबह 9:30 बजे
  • अरब अली खां दरियाबाद में सुबह 10:00 बजे
  • कदम रसूल दरियाबाद सुबह 11:00 बजे
  • मस्जिद मौला अली दरियाबाद में सुबह 10:30 बजे
  • मस्जिद गुद्दा खां दरियाबाद में सुबह 8:45 बजे
  • मस्जिद इमाम रजा दरियाबाद में सुबह 8:30 बजे
  • मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद में सुबह 9:00 बजे
  • मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद में सुबह 9:30 बजे
  • मस्जिद चिराग अली दरियाबाद पीपल चौराहा में सुबह 7:30 बजे
  • बांध वाली मस्जिद चाचर नाला दरियाबाद सुबह 9:30 बजे
  • दरगाह इमाम हुसैन दरियाबाद कब्रिस्तान में सुबह 10:30 बजे
  • सैय्यद वाड़ा मस्जिद रसूलपुर में सुबह 9:15 बजे
  • बैतुससलात करैली में सुबह 9:00 बजे
  • जमीयतुल अब्बास वीआईपी कॉलोनी करैली में सुबह 9:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें