फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बड़े भाई समेत सात लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बड़े भाई समेत सात लोग संक्रमित
विज्ञापन

कौशाम्बी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 275
मंझनपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को भी सात नए संक्रमित मिले हैं। इनमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बड़े भाई व बहनोई भी शामिल हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 275 हो गई है। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आने पर इनमें से 171 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला से शुक्रवार की देर रात 255 लोगों की रिपोर्ट आई हैं। इनमें सात लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सिराथू निवासी डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बड़े भाई व बहनोई भी शामिल हैं। ये लोग चार दिन पहले संक्रमित मिले परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में आए थे। इनके अलावा पश्चिमशरीरा, भरवारी के दो व मंझनपुर कस्बे के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी लोग अपने-अपने मोहल्ले में पहले मिले संक्रमित के संपर्क में आए थे। अब नए मिले संक्रमितों का संपर्क तलाशा जा रहा है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रात में ही टीम-11 को अलर्ट कर दिया। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही प्रोटोकाल के मुताबिक संक्रमितों के रिहायसी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया। डीएम ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों और पड़ोसियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस को प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग और पंचायत विभाग को साफ-सफाई कर सैनिटाइजेश कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में प्रयागराज के 19 और मिर्जापुर जनपद के तीन समेत कुल 268 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से अब तक कुल 171 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें