फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जल्द लगाए जाएंगे सात नए नलकूप, तीन होंगे रीबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जोन पांच के अंतर्गत आने वाले वार्ड में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग सात नए नलकूप लगाएगा। साथ ही क्षमता के अनुरूप काम न करने वाले तीन नलकूपों के रीबोर भी कराएगा। इससे 60 से अधिक मोहल्लों को पेयजल आपूर्ति में सुविधा होगी। इस कार्य में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जल कल विभाग नए विस्तारित क्षेत्र वार्ड 40 के वाटर पार्क महर्षि स्कूल के पास, महर्षि चौराहा ईआई ब्लॉक, श्रीमती डी.सिंह स्कूल के पास, पीडीए सी ब्लॉक, वार्ड 17 में दुबे तालाब के पास, वार्ड एक में महेवा पश्चिम पट्टी, वार्ड 66 में चकदोंदी रामलीला के पास नए नलकूप का निर्माण कराएगा। इसके निर्माण में 56 लाख रुपये लगेंगे।
इसका संचालन 30 हॉर्स पावर की मोटर से होगा। रीबोर होने वाले नलकूपों में वार्ड 20 अंतर्गत प्राइमरी विद्यालय, वार्ड एक में इंदलपुर पानी टंकी व वार्ड 17 दुबे तालाब प्राइमरी विद्यालय के सामने स्थित मिनी नलकूप शामिल है। इसमें 45 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही जल कल विभाग ने इंदलपुर रोड, मुक्ता बिहार पार्क व नैनी में नए नलकूप का संचालन शुरू किया गया है। जोन पांच के एक्सईएन सचिन सिंह यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात नए नलकूप लगाए जाएंगे व तीन नलकूप को रीबोर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें