फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बाद नैनी जेल से रिहा हुए सात इंडोनेशियाई जमाती

Sat, 26 Sep 2020 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
जमाती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन से लौटे सात विदेशी जमातियों को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। उनके विरुद्ध संक्रमण फैलाने व बीजा नियमों का पालन न करने का आरोप था। गत 21 अप्रैल को जेल को सभी जमातियों को शाहगंज और करेली से हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। इसमें सभी 14 भारतीयों की जमानत पूर्व में ही हो चुकी थी।
विज्ञापन


न्यायालय के बंद रहने के कारण सात इंडोनेशियाई जमातियों को शुक्रवार को रिहा किया गया। रिहा होने वाले इंडोनेशियाई नागरिकों में इदरस उमर, एडीई कुस्तीवा, समसुल हदी, इमाम सैफी सरनु, सातजु जोइसोनो बेेडजो, हेंडर सिंबालो, डेडिक इसकंदर हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी विदेशियों को जेल प्रशासन द्वारा उनके अधिवक्ता एसए नसीम की सुपुर्दगी में दिया गया। शुक्रवार को नैनी सेंट्रल जेल से रिहाई के समय एलआईयू के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें