फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आईएसआईएस आतंकियों के सीधे संपर्क में थे एएमयू के सात छात्र, फैजान भी इन्हीं में था शामिल

Sat, 20 Jan 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फैजान को दो दिन पहले एटीएस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले फैजान पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उससे पूछताछ में अहम खुलासे हुए। पता चला कि फैजान के छह अन्य साथी अक्तूबर में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए शहनवाज के सीधे संपर्क में थे।
विज्ञापन
25 हजार इनामी फैजान बख्तियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) की गिरफ्त में आए फैजान बख्तियार से पूछताछ में एक अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सात छात्र कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो आतंकियों शहनवाज व रिजवान अली के सीधे संपर्क में थे। इनमें फैजान बख्तियार भी शामिल था। यह सभी प्रयागराज समेत यूपी के अलग-अलग जनपदों में चाेरी-छिपे आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भी कर रहे थे।

विज्ञापन


फैजान को दो दिन पहले एटीएस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था। करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले फैजान पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उससे पूछताछ में अहम खुलासे हुए। पता चला कि फैजान के छह अन्य साथी अक्तूबर में दिल्ली में गिरफ्तार किए गए शहनवाज के सीधे संपर्क में थे, जो आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य है। शहनवाज के साथ ही गिरफ्तार किए गए नैनी निवासी रिजवान अशरफ से भी एएमयू के सातों छात्र सीधे संपर्क में थे।

रिजवान नैनी के महेवा का रहने वाला है। वह छात्र तो नहीं है लेकिन आईएसआईएस विचारधारा का होने के कारण वह इन छात्राें से सीधे जुड़ा हुआ था। आतंकी शहनवाज से जुड़े एएमयू के सभी छात्र आईएसआईएस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। साथ ही प्रयागराज, अलीगढ़ व लखनऊ आदि में इनके कुछ साथी इस विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय ढंग से जुटाई जा रही सूचनाएं

दो दिन पहले पकड़े गए फैजान के बारे में अब खुफिया एजेंसियां भी जानकारी जुटाने में लग गई हैं। बेहद गोपनीय तरीके से उसके बारे में और उसके रिश्तेदार फराज अहमद के बारे में तथ्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट व मिलने जुलने वालों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर रही है। करेली प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है कि उन्हें सिर्फ यह जानकारी मिली है कि फैजान करेली के जीटीबी नगर का निवासी है। उधर डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि यह पूरा ऑपरेशन एटीएस का है, ऐसे में उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें