गोपनीय ढंग से जुटाई जा रही सूचनाएं
दो दिन पहले पकड़े गए फैजान के बारे में अब खुफिया एजेंसियां भी जानकारी जुटाने में लग गई हैं। बेहद गोपनीय तरीके से उसके बारे में और उसके रिश्तेदार फराज अहमद के बारे में तथ्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट व मिलने जुलने वालों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर रही है। करेली प्रभारी अमरनाथ राय का कहना है कि उन्हें सिर्फ यह जानकारी मिली है कि फैजान करेली के जीटीबी नगर का निवासी है। उधर डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि यह पूरा ऑपरेशन एटीएस का है, ऐसे में उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।