फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर जलने से वोटर आईकार्ड बनाने का काम ठप

Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर सूची में नाम जुड़वाने के साल भर बाद भी हजारों लोगों को वोटर आईकार्ड मिलने का इंतजार है। अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कुछ दिनों बाद वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के लिए अभियान शुरू हो जाएगा। अफसर और कर्मचारी नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन में व्यस्त हो जाएंगे। अफसरों का कहना है कि लखनऊ में सेंट्रल सर्वर जल जाने से प्रदेश भर में वोटर आईकार्ड नहीं बन रहे हैं। सर्वर की मरम्मत की जा रही हे। जल्द ही वोटरों को उनके आईकार्ड मिल जाएंगे।
विज्ञापन


जनवरी-2015 और उसके बाद कई बार विशेष अभियान चलाकर युवा वोटरों का रजिस्ट्रेशन किया गया। तकरीबन 40 हजार नए नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। यह प्रक्रिया साल भर पहले पूरी हो चुकी है। पहले इस वजह से सर्वर बंद रखा गया कि वोटर आईकार्ड बनाने के लिए एजेंसी का नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था। पिछले माह टेंडर होने के बाद एजेंसी का चयन किया गया और तय हुआ कि इस बार एजेंसी आईकार्ड बनाने के लिए हर जिले में अपने वेंडरों की तैनाती नहीं करेगी बल्कि एजेंसी सिर्फ एक जगह काम करेगी। 

इसके तहत सभी कार्ड फैजाबाद में बनाए जाएंगे और उसके बाद जिलेवार उनका वितरण होगा। साल भर से इंतजार में बैठे 40 हजार वोटरों में उम्मीद जगी कि शायद जल्द ही कार्ड उनके हाथ में होंगे लेकिन दस दिन पहले सेंट्रल सर्वर जल गया और वोटर आईकार्ड बनाने का काम ठप हो गया। सहायक जिला निर्वाचन केके बाजपेयी का कहना है कि सर्वर लखनऊ में जला है। अफसरों से बात हुई है। सर्वर की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही आईकार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें