इसके लिए बेटे अमित को रास्ते से हटाने की बात कही। जिसके बाद अमरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित को बहाने से बाइक पर बैठाकर कोर्रही नाले तक ले गए। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूखे नाले में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
प्रेमी के लिए बेटे की हत्या कराने वाली मां अंजू व तीन बाल अपचारियों को बृहस्पतिवार की रात बिहार मोड़ से पकड़ लिया। जबकि जलालपुर का एक बाल अपचारी घर से फरार है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सदर ने बताया कि दर्ज मुकदमे में हत्या, साजिश समेत अन्य अपराध की बढ़ोत्तरी की गई है।
अंजू ने कमलेश से की थी तीसरी शादी, पहले पति का था बेटा
ममता का गला घोंटने वाली अंजू के पहले पति का बेटा अमित था। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया। तो वह मायके आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद उसकी दूसरी शादी भी हुई। वहां भी ज्यादा दिनों तक उसका रिश्ता नहीं निभा। उसने तीसरी शादी कमलेश से की। जलालपुर में प्रेमी अमरेश की बुआ का घर था। कमलेश अपनी बहन के घर अंजू को लेकर आता जाता था। यहीं पर अमरेश और अंजू के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। ससुराल से लेकर मायके तक लोग बेटे के कत्ल की आरोपी अंजू को कोसते रहे।
हत्या में शामिल बाल अपचारियों को दिए थे पांच सौ रुपये व शराब
बालक की हत्या करने के लिए आरोपी अमरेश उर्फ पप्पू ने बाल अपचारियों को पांच सौ रुपये और शराब दी थी। जबकि मुर्गे की दावत दूसरे दिन करने का वादा किया था। काम होने के बाद सभी को रुपये देने की बात भी कही थी। चूंकि सभी बाल अपचारी अमरेश को भलीभांति जानते थे। इसलिए उसकी बात में आ गए।