फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार डॉ.रामनरेश त्रिपाठी नहीं रहे, सीएम योगी ने जताया दुख

Tue, 04 May 2021 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार, कई अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर किया था काम
विज्ञापन
prayagraj news : डॉ. राम नरेश त्रिपाठी (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पत्रकार तथा भारतीय विद्या भवन के निदेशक डॉ.रामनरेश त्रिपाठी नहीं रहे। वह कोरोना से संक्रमित थे। इलाज के लिए उन्हें पहले एसआरएन और फिर नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 73 वर्ष के थे। कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक देर शाम फाफामऊ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे शशांक त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


चित्रकूट के पांडेयपुर गांव में जन्मे रामनरेश त्रिपाठी ने कई अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। वर्ष 1971 में देशदूत से शुरुआत करने के बाद वह दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर और फिर नवभारत टाइम्स के ब्यूरोचीफ भी रहे। उन्होंने ज्योतिष पेज के संपादन का दायित्व भी संभाला।  वर्ष 2018 में संस्था गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी की ओर से उन्हें ‘शान-ए-इलाहाबाद सम्मान’ से नवाजा गया था।

पत्रकारिता, ज्योतिष, कुंभ पर लिखीं किताबें

वह इलाहाबाद न्यूज रिपोटर्स क्लब के संस्थापक सचिव भी रहे। पत्रकारिता के अतिरिक्त वह ज्योतिष के भी अच्छे ज्ञाता थे। उन्होंने पत्रकारिता सहित ज्योतिष, कुंभ पर भी किताबें लिखीं। उन्होंने कुंभ मेलों में चार बार ज्योतिष कुंभ कराया था। वह यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित मान्यता कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वह अमेरिकी विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर, भारतीय विद्या भवन के क्षेत्रीय निदेशक और भरवारी के भवंस मेहता महाविद्यालय के प्रशासक भी रहे।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

प्रयागराज। डॉ.रामनरेश त्रिपाठी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इलाहाबाद न्यूज़ रिपोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा, उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। पत्रकारों ने अपना एक पुरोधा खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें