फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ गया सीनियर सिटीजन बर्थ कोटा

Fri, 25 Mar 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों में अब सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) का कोटा रेलवे ने बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब स्लीपर कोच में नीचे की छह बर्थ एवं थर्ड और सेकंड एसी में तीन-तीन बर्थ सीनियर सिटीजन के लिए रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने राजधानी, दुरंतो श्रेणी की ट्रेनों में भी सीनियर सिटीजन बर्थ का कोटा बढ़ा दिया है। रेलवे की इस नई व्यवस्था से वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व सीटों का कोटा 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार के रेल बजट में रेलमंत्री ने सीनियर सिटीजन कोटा बढ़ाने का ऐलान किया था। अभी तक तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोच में सीनियर सिटीजन के लिए चार बर्थ का प्रावधान था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे बढ़ाकर छह कर दिया गया है। इसके अलावा सेकंड एसी और थर्ड एसी में भी इस कोटे के तहत दो की बजाय तीन बर्थ कर दी गई है।

यानी की अब सीनियर सिटीजन के लिए हर एक ट्रेन में 80 से ज्यादा बर्थ उपलब्ध होगी। खास बात यह कि वरिष्ठ नागरिकों के अलावा 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं और गर्भवर्ती महिलाएं भी इस वृद्धि का लाभ ले सकेंगी। इसके अलावा प्रशासन ने राजधानी, दुरंतो तथा पूर्ण रूप से एसी ट्रेनों में थर्ड एसी में प्रति कोच कोटा तीन से बढ़ाकर चार कर दिया है।  रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमेशद ने इस सुविधा का शुभारंभ कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से रहेगा कोटा
क्लास    पहले    अब
स्लीपर    04    06
थर्ड एसी    02    03
सेकंड एसी    02    03
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें