फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई डिपो के पास से सेना ने हटाए वर्षों पुराने अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
26 नवंबर के बाद ऑफिसर लाइन में भी सेना चलाएगी अभियान
विज्ञापन

सेना के नोटिस के बाद ऑफिसर लाइन में रह रहे लोगों में खलबली
प्रयागराज। सेना ने बुधवार को न्यू कैंट के सप्लाई डिपो अभियान चलाकर वर्षाें पुराने कई अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान सेना के तेवर को देखते हुए कई लोगों ने अपने अवैध निर्माण खुद ही तोड़ दिए। इस बीच सेना की ओर से न्यू कैंट ऑफिसर लाइन के पास भी अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया। नोटिस देने के साथ कहा गया कि सभी अपने अवैध निर्माण 26 नवंबर तक हटा लें, अन्यथा सेना अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगी।
सप्लाई डिपो के पास पिछले दिनों भी सेना ने अभियान चलाया था। यहां कुछ जमीन कैंटोमेंट बोर्ड की है तो कुछ सेना की। सेना का दावा है उसने अपनी जमीन पर रह रहे लोगों को पूर्व में नोटिस दिया था। यहां सेना की ओर से कुछ वर्ष पूर्व निर्माण कार्य करवाया गया था। तब ठेकेदार के मजूदरों को रहने के लिए अस्थायी टेंट आदि दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम खत्म हो जाने के बाद उन्हें हट जाना चाहिए था लेकिन कोई हटा नहीं। इन सभी लोगों को पूर्व में भी कई बार बताया गया था कि वह सेना की जमीन खाली कर दें। बुधवार को लाव-लश्कर के साथ पहुंची सेना ने वहां निर्मित सभी अवैध कब्जे हटा दिए। हालांकि छावनी परिषद की जमीन पर बने निर्माण को नहीं छुआ गया। उधर, न्यू कैंट में अंग्रेजों के जमाने में बनी ऑफिसर लाइन में बने सर्वेंट क्वार्टर के आसपास अवैध रूप से रह रहे लोगों को भी सेना की ओर से नोटिस दिया गया है। इन सभी को सदर बाजार के पास एसटीपी के नजदीक ही बसने का फरमान पूर्व में ही जारी किया जा चुका है। फिलहाल, सेना अब 26 नवंबर के बाद यहां अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाएगी। यहां सौ के आसपास अवैध निर्माण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें