फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी में परीक्षाएं जुलाई में

विज्ञापन
विज्ञापन
ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह से होंगी। यह निर्णय शनिवार को हुई ईसीसी परीक्षा की समीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्राचार्य डॉ. मोसेस ने जानकारी दी कि आगामी सत्र के लिए परीक्षा नियमों में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं। उन्होंने प्रस्तावित बदलावों से समिति को अवगत कराया और समिति के सदस्यों ने बदलाव के बिंदुओं पर सहमति भी ली। बदलाव से संबंधित इस प्रस्ताव को अब एकेडमिक कौंसिल में अंतिम अनुमति के लिये रखा जाएगा, ताकि नए परीक्षा नियम अगले सत्र से लागू किए जा सकें।
विज्ञापन

समिति ने यह निर्णय भी लिया कि इलाहाबाद विश्वविधलाय के परीक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए म्ईसीसी में भी परीक्षा अवधि तीन घंटे ही होगी। केवल इस सेमेस्टर के लिए प्रश्नपत्रों के प्रारूप में भी संशोधन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा हो सके। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिये अध्ययन सामग्री एवं वीडियो अपलोड किए गए हैं, जो कि महाविद्यालय के शिक्षकों ने तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें