फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद रेल हादसे के बाद रेलवे ने बढ़ाई चौकसी, शुरू किया संरक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेलवे ट्रैक पर प्रवासी मजदूरों की हुई मौत के बाद उत्तर मध्यर रेलवे प्रशासन ने अपने सभी रेलवे ट्रैक पर चौकसी बढ़ा दी है। हादसे के बाद एनसीआर ने अपने महत्वपूर्ण रेलखंडों पर संरक्षा अभियान भी शुरू कर दिया है। एनसीआर प्रशासन का कहना है कि लॉक डाउन में भले ही यात्री ट्रेनों की आवाजाही बंद हो लेकिन मालगाड़ी, पार्सल एक्सप्रेस के साथ अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के डीआरएम को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने मंडल में चौकसी पहले के मुकाबले बढ़ा दें। रेलवे ट्रैक को कोई पार न करे इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए। जीएम के निर्देश के बाद सभी लोको पॉयलट, गार्ड, गेटमैन, ट्रैकमैन, स्टेशन मास्टर, प्वाइंटस मैन, आरपीएफ और अन्य रेलवे कर्मियों से कहा गया है कि रेलवे ट्रैक पर या उसके निकट किसी भी अवैध मूवमेंट को देखें तो इसकी जानकारी निकटतम स्टेशन, नियंत्रण कक्ष, पर्यवेक्षक या आरपीएफ को जरूर दी जाए। यह भी कहा गया है कि प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी इस अभियान में तेजी लाई जाए। उधर एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआर जोन नौ मई तक तकरीबन 150 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है। प्रयागराज समेत विभिन्न स्टेशनों पर 22 श्रमिक स्पेशल ट्रेन टर्मिनेट हुई। इन ट्रेनों से कुल 26095 यात्री आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें