फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की लॉग इन पर काम न करने की ली शपथ 

Wed, 19 Jun 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने अफसरों की लॉग इन पर काम न करने की शपथ ली है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग उनकी खुद की लॉग इन बनाए। वे अब अफसरों की लॉग इन पर काम नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि  अफसरों की लॉग इन पर काम  करने से उनके द्वारा  किया जाने वाला काम अफसरों के खाते में दर्ज हो जाता है। कर्मचारी के काम का कोई रिकार्ड नहीं रहता। 

विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री जय प्रकाश मौर्य ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश भर में वाणिज्यकर विभाग के कार्यालयों में अफसरों की लॉगइन आईडी पर कर्मचारी कार्य न करने की शपथ ले। उनके इस बयान के बाद प्रयागराज में भी वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों ने अफसरों की लॉग इन पर काम न करने की शपथ ली। यह भी कहा कि वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों को भी बाहर किया  जाए। इसी के अनुपालन में एसोसिएशन की प्रयागराज शाखा के अध्यक्ष राम बाबू यादव के नेतृत्व में कुलदीप सिंह, निजाम अहमद सिद्दीकी, चंद्रपाल यादव, जितेंद्र पटेल आदि कर्मचारियों ने शपथ लेकर अफसरों की आईडी पर काम न करने का संकल्प लिया। बुधवार को वाणिज्य कर के सचल दल में कर्मचारियों ने काम न करने का दावा भी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरबी यादव ने  कहा कि जुलाई 2017 से जीएसटी प्रभावी होने के बाद से प्रदेश के लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों  को  उनके कार्य का दायित्व नहीं मिला है। इस वजह से कर्मचारी अफसरों की लॉग इन आईडी पर काम कर रहे हैं। ऐसे में अफसरों की लॉग इन का प्रयोग करने से कर्मचारियों के कार्यों की न तो उत्पादकता सिद्ध होती है और न ही रिकार्ड में ये कहीं दर्ज होता है कि किया गया सरकारी कार्य कर्मचारी ने संपादित किया है। कर्मचारियों ने कहा कि वे केवल विभाग द्वारा उनको जो कार्य आवंटित किए गए हैं वे ही करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें