फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड के इंटरव्यू पैनल के गठन पर विवाद

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इंटरव्यू - फोटो : logo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चल रहा प्रवक्ता पदों का साक्षात्कार भी विवादों में आ गया है। पहले अयोग्य सदस्यों से साक्षात्कार का आरोप लगने के बाद अब इंटरव्यू पैनल के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चयन बोर्ड की ओर से गठित इंटव्यू पैनल के बारे में पता चला है कि पूर्व में साक्षात्कार में शामिल हो चुके विवादित विशेषज्ञों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार में शामिल विशेषज्ञों में नामी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षक नहीं, बल्कि कुछ विवादित कॉलेजों एवं इंटर कॉलेजों के शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन दिनों प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2013 के लिए साक्षात्कार चल रहा है। इससे पहले प्रधानाचार्य के पदों के लिए साक्षात्कार पूरा किया गया। प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के साक्षात्कार से पूर्व चयन बोर्ड के अधिकारियों एवं सदस्यों ने पैनल के सदस्यों का नाम तय कर दिया। पता चला है कि यह विशेषज्ञ पूर्व में विवादित रहे अध्यक्ष एवं सदस्यों के खास लोगों को इंटरव्यू में एक्सपर्ट के तौर पर बुला लिया। इसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
चयन बोर्ड की ओर से इंटरव्यू पैनल में गठन को लेकर 2014 में प्रधानाचार्य के पदों के लिए साक्षात्कार के समय हो गया था। साक्षात्कार बोर्ड के गठन एवं पैनल में शामिल सदस्यों के नाम को लेकर तत्कालीन सचिव ने विरोध किया था। इस विरोध को दर किनार करते हुए उस समय चयन बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे डॉ. आशाराम यादव ने मनमाने तरीके से इंटरव्यू पैनल का गठन किया था। चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि उसी पैनल के सदस्यों को प्रवक्ता के साक्षात्कार में भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें