फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद पार्क में फिर शुरू होगा बैंडवादन

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आजाद पार्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जनप्रतिनिधयों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों की मांग पर चंद्रशेखर आजाद पार्क में दो जुलाई से बैंड स्टैंड और बैंडवादन की परंपरा फिर शुरू होने जा रही है। वायु सेना, आरएएफ, पुलिस विभाग और पीएसी की बैंड यूनिट क्रमवार हर हफ्ते शनिवार एवं रविवार को शाम के वक्त नियमित रूप से शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट स्थित ओपेन थियेटर में बैंडवादन करेगी। बैंडवादन रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिनों में सूर्यास्त के 30 मिनट पहले एवं सूर्यास्त के 30 मिनट बाद तक यानी एक घंटा तक होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) में पूर्व में बैंड स्टैंड स्थापित किया गया था और वहां नियमित रूप से बैंडवादन होता था, लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ वर्षों पहले यह आयोजन बंद हो गया। डीएम संजय कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपनी संस्था की बैंड यूनिट को चंद्रशेखर आजाद पार्क में रोस्टर के अनुसार बैंडवादन कराने के लिए कहा है। साथ ही एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय को पार्क के अंदर गेट के पास स्थित चबूतरे पर शेड लगवाने और प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उद्यान के अधीक्षक राम सिंह को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

रोस्टर के अनुसार दो जुलाई (शनिवार) को शुरुआत वायुसेना, आरएएफ, पुलिस, पीएसी चतुर्थ वाहिनी एवं पीएसी 42वीं वाहिनी के संयुक्त बैंडवादन के साथ होगी। इसके बाद तीन जुलाई (रविवार) को आरएएफ, नौ जुलाई (शनिवार) को पुलिस, 10 जुलाई (रविवार) को पीएसी चतुर्थ वाहिनी, 16 जुलाई (शनिवार) को पीएसी 42वीं वाहिनी, 17 जुलाई (रविवार को) एयरफोर्स, 23 जुलाई (शनिवार) को चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वायुसेना, आरएएफ, पुलिस एवं पीएसी की ओर संयुक्त रूप से, 24 जुलाई (रविवार) को आरएएफ, 30 जुलाई (शनिवार) पुलिस, 31 जुलाई (रविवार) को पीएसी चतुर्थ वाहिनी की ओर से बैंडवादन किया जाएगा। इसी प्रकार आगे भी बैंडवादक प्रत्येक माह के हर शनिवार और रविवार को जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें