फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ी

Sat, 11 Nov 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का चयन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों की छह-छह छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। चयन प्रतियोगिता में 35 बच्चों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


कानपुर में 15 से 17 नवम्बर के बीच अंडर-11 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना है। कौशाम्बी जिले से बालक-बालिका वर्ग के तीन-तीन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। इसके लिए शुक्रवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में जिला शतरंज खेल संघ की ओर से खिलाड़ियों का चयन किया गया। संघ के सचिव राघवेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि चयन के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से बालक वर्ग में केपीएस भरवारी के अजय कुमार, मोहनलाल इंटर नेशनल के मयंक मिश्रा, विष्णु भगवान के उज्ज्वल यादव, राज विश्वास, अयोन खान तथा सेमेंद्र का चयन हुआ।

जबकि बालिकाओं में मोहनलाल इंटर नेशनल की ही श्रेया विष्णु भगवान की गिरजा मिश्रा, सोनाक्षी, भवप्रीता केसरवानी, आइडियल पब्लिक स्कूल करारी की लकी मिश्रा तथा प्रियंका निर्मल को चयनित किया गया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने ट्राफी देकर चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पीटीआई नकुल तिवारी, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, सोमनाथ पांडेय तथा नरेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें