फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में अधेड़ दूल्हे को देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

Fri, 14 May 2021 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लड़की पक्ष का आरोप, दिखाए गए लड़के की जगह दूसरे को बनाया दूल्हा
  • थाने में घंटों चली पंचायत के बाद हुआ समझौता, लौटी बरात
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारचार के दौरान मंडप में अधेड़ उम्र का दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मंडप में वर पक्ष व कन्या पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जिस लड़के को देखकर शादी तय की गई थी, वह दूल्हा बनकर नहीं आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घंटों पंचायत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। बिना दुल्हन के ही बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के नरी गांव में बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के बैहसुमा से बरात आई थी। जलपान के बाद बरात गाजे-बाजे के बीच द्वारचार के लिए मंडप में पहुंची। मंडप में अधेड़ उम्र के दूल्हे को देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। इसकी जानकारी होने पर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वर और कन्या पक्ष के बीच विवाद होने लगा।

मौके पर ग्रामीण भी जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। पुलिस की टीम दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि जिस लड़के को देखकर उन्होंने शादी तय की थी, उसकी जगह किसी और को दूल्हा बना दिया गया है। जिसकी उम्र अधिक है। घंटों पंचायत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बिना दुल्हन के बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें