फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स की कॉपी देख, सीखें उत्तर लिखने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
टापर्स की कॉपी देखकर सीखें उत्तर लिखना
विज्ञापन

प्रयागराज। सीबीएसई 2020 की परीक्षाओं के बीच परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुराने टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर अपलोड कर दी गईं हैं। बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया ताकि परीक्षार्थी टॉपर्स की उत्तरपुस्तिकाओं से उत्तर लिखने के बेहतर तरीके सीख सकें। बोर्ड की इस पहल से परीक्षार्थियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से आरंभिक दौर में वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। 12वीं मानविकी में समाजशास्त्र की परीक्षा से मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू हो चुकी है, जबकि दसवीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 26 फरवरी अंग्रेजी की परीक्षा के साथ शुरू हो रही है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि दसवीं में 10 में से सात विषयों सामाजिक विज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी, अंग्रेजी भाषा व साहित्य, हिंदी, विज्ञान की पूर्व टॉपर्स की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बारहवीं में 15 में 12 विषयों मानविकी में अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य में व्यावसायिक अध्ययन के साथ विज्ञान वर्ग में गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान में पूर्व टॉपर्स की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें