फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की माैत

Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घूरपूर - कार की टक्कर से मृत सिक्योरिटी गार्ड की फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के घोघापुर गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड के पास स्थित स्टोर रूम की रखवाली कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की रविवार रात कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने चालक और साथ में रहे युवक को कार समेत ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मसिका गांव निवासी रामलखन यादव (51) एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। इन दिनों वह घोघापुर गांव के पास निर्माणधीन रिंग रोड के स्टोर रूम की सुरक्षा के लिए लगे हुए थे।
रविवार की रात्रि वह ड्यूटी पर थे। इसी बीच रात्रि करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राम लखन घायल हो गए। इस दौरान कार आगे जाकर गड्ढे में गिर गई। आसपास के लोग रामलखन को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। लोगों ने सवार दोनों युवकों को कार समेत पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें