फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आतंकी पन्नू की महाकुंभ को लेकर धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, एडीजी कानून-व्यवस्था पहुंचे प्रयागराज

Wed, 25 Dec 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ को लेकर आतंकी पन्नू की धमकी संबंधी वीडियो मंगलवार दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी भनक लगते ही सुरक्षा एजेेंसियां सतर्क हो गईं। स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ ही इंटेलिजेंस भी गोपनीय तरीके से अलग-अलग इलाकों की टोह लेने में जुट गई।
विज्ञापन
महाकुंभ का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की महाकुंभ को लेकर दी गई धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ अमिताभ यश शहर पहुंचे और एडीजी, कमिश्नर समेत तमाम आला अफसरों संग बैठक की। उन्होंने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह बुधवार को भी शहर में ही रहकर महाकुंभ में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर आतंकी पन्नू की धमकी संबंधी वीडियो मंगलवार दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी भनक लगते ही सुरक्षा एजेेंसियां सतर्क हो गईं। स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ ही इंटेलिजेंस भी गोपनीय तरीके से अलग-अलग इलाकों की टोह लेने में जुट गई। उधर, मेला क्षेत्र में कैंप कर रही एटीएस की टीम ने भी मुस्तैदी बढ़ा दी है।

आतंकी खतरों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम एटीएस के जवानों ने चप्पे-चप्पे की निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, एसटीएफ की स्थानीय इकाई को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसटीएफ जवानों की अलग-अलग टीमें संदिग्धों व पूर्व में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई हैं। यह भी पता लगा रही हैं कि वे मौजूदा समय में कहां हैं और उनकी वर्तमान गतिविधियां क्या हैं।

विज्ञापन

घुड़सवारी कर देखी जल पुलिस की तैयारी

मेला सभागार में बैठक के बाद अमिताभ यश मेला क्षेत्र में में पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वह संगम नोज पर पहुंचे और घुड़सवारी करते हुए जल पुलिस की तैयारी का भी जायजा लिया। उन्होंने एंटी ड्रोन सिस्टम का भी जायजा लिया।

किरायेदार-कर्मचारियों का सत्यापन भी तेज

सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में रहने वाले किरायेदारों व कर्मचारियों के सत्यापन का काम भी तेज कर दिया गया है। दारागंज के साथ ही कीडगंज, अरैल व झूंसी में भी सत्यापन कराया जा रहा है। इन सभी के आईडी प्रूफ का विवरण भी पुलिस रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के जनपदाें के कप्तानों से कहा, रहें अलर्ट

एडीजी कानून व्यवस्था मेला प्राधिकरण स्थित कमांड सेंटर में गूगल मीट के जरिये प्रयागराज से सटे जनपदों के कप्तानों व एडीजी, आईजी से भी रूबरू हुए। महाकुंभ को लेकर सीमाओं पर सघन चेकिंग व श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात की व्यवस्था के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसमें एडीजी जोन व आईजी रेंज वाराणसी के अलावा जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, भदोही, कौशाम्बी, चित्रकूट के कप्तान भी शामिल हुए।

हर तरीके की धमकी की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रयास रहेगा कि महाकुंभ मेला पूरी तरह से सुरक्षित हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे और यह कई स्तरों पर हैं। उप्र पुलिस इस बार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। - अमिताभ यश, एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें