फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सेक्स रैकेट मामले में नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 06:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजापुर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस ने छह  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पकड़ी गई किशोरी की मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजापुर में सेक्स रैकेट के मामले में शनिवार को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। इस मामले में संचालिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें लखनऊ और बिहार की दो लड़कियां और तीन ग्राहक भी शामिल हैं। संचालिका सुनीता मिश्रा पिछले कई सालों से राजापुर इलाके में सेक्स रैकेट चला रही थी। कई सफेदपोशों से जान पहचान होने के कारण पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई थी। शुक्रवार रात को भी संचालिका ने पुलिस अधिकारियों को कई लोगों से फोन कराया था।

विज्ञापन


एक एनजीओ ने एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार से शिकायत की थी कि राजापुर में एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एक नाबालिग से भी धंधा कराया जा रहा है। सूचना पर एसीपी ने टीम के साथ छापा मारकर कई लोगों को मौके से पकड़ लिया। नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया गया। मौके से पकड़ी गई संचालिका सुनीता मिश्रा ने जिले के बड़े अफसरों के पास फोन कराना शुरू किया। इससे एक बार तो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई थी।

विज्ञापन

 गिरफ्तार लोगों में लखनऊ और बिहार की दो लड़कियां व तीन ग्राहक शामिल

मामले में रात भर एफआईआर नहीं दर्ज की गई, शनिवार दिन में रिपोर्ट दर्ज हुई। संचालिका सुनीता मिश्रा के अलावा लखनऊ और बिहार की दो लड़कियों और तीन ग्राहकों कृष्णचंद्र, अभिषेक और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया गया। पुलिस ने आज नाबालिग से दुष्कर्म की धारा के साथ पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी।

जांच में पता चला है कि संचालिका कई जगह से लड़कियों को बुलवाती थी। कुछ समय अपने साथ रखने के बाद वह दूसरी लड़कियां लेकर आती थी। उसके कॉल डिटेल्स से कई खुलासे हुए हैं। उसके फोन में सोशल मीडिया पर भी तमाम लड़कियों के प्रोफाइल मिले हैं। संचालिका सेक्स रैकेट एक एनजीओ की आड़ में चला रही थी। उसके बारे में भी रिपोर्ट बनाई जा रही है।

नाबालिग से गलत काम कराए जाने की सूचना पर टीम के साथ दबिश देकर सेक्स रैकेट पकड़ा। संचालिका समेत छह लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। नाबालिग को गिरोह से छुड़ा लिया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। - वरुण कुमार, एसीपी धूमनगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें