फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। टेट परीक्षा में नकल रोकने के लिए एक्टिव एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धूमनगंज के मार्डन इंटर कालेज में प्राक्सी कैंडीडेट बिठाने वाला गिरोह सक्रिय है। सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी लेकिन सिर्फ एक युवक पकड़ा गया। उसने बताया कि 40 हजार रुपये लेकर वह दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा था। धूमनगंज में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

एसटीएफ ने प्राक्सी कैंडीडेट की सूचना पर धूमनंगज के आर्य नगर स्थित मार्डन इंटर कालेज में दबिश दी। वहां पर टीम ने पश्चिम शरीरा के धर्मराज भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। वह पिपरी के भानु प्रताप की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। फोटो की ऐसी मिक्सिंग की गई थी कि पहचान में नहीं आ रहा था कि फोटो भानु प्रताप की नहीं है। यहां तक कि मतदाता पहचान पत्र की फोटो की भी मिक्सिंग की गई थी। उसने बताया कि भानु प्रताप ने उसे 40 हजार रुपये दिए थे कि वह उसकी जगह परीक्षा में बैठ जाए। एसटीएफ ने धूमनगंज थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें