फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछितों की तलाश शुरू, झारखंड पुलिस ली की जाएगी मदद

Wed, 23 Jun 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दो शातिर जामताड़ा, एक वाराणसी और एक प्रतापगढ़ का रहने वाला 
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामताड़ा के साइबर शातिरों के मददगारों राहुल पांडेय और धीरज पांडेय को जेल भेजने के बाद पुलिस अब इस मामले के वांछितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस जानती है कि इस खेल के असली खिलाड़ी जामताड़ा के ही रहने वाले हैं। उनकी तलाश के लिए झारखंड पुलिस से बात की गई है। फिलहाल खुल्दाबाद में जामताड़ा के दो शातिरों के साथ ही वाराणसी और प्रतापगढ़ के रहने वाले एक एक शातिरों को भी वांटेड किया गया है। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद, करेली और नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को करेली से प्रतापगढ़ के फतनपुर के धीरज पांडेय और रानीगंज के राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से 83 हजार रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के सिमकार्ड समेत ठगी में प्रयोग होने वाली तमाम चीजें बरामद की थीं। पूछताछ में पता चला था कि दोनों जामताड़ा में बैठे साइबर शातिरों के लिए उन्होंने महज 20 दिनों करोड़ों का वारा न्यारा कर दिया था। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस मुकदमे में जामताड़ा के दो शातिरों तथा वाराणसी और प्रतापगढ़ के एक एक शातिर को वांटेड किया गया है।

चारों वांछितों की आईडी और फोन नंबर के आधार पर उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस बात की भी संभावना है कि जामताड़ा के शातिरों ने धीरज और राहुल को भी अपनी गलत आईडेंटिटी बताई हो। जांच शुरू हो गई है। कुछ ही दिन में वांछितों की तलाश में एक टीम जामताड़ा जाएगी। झारखंड पुलिस से भी मदद ली जा रही है। शातिरों के मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों झारखंड पुलिस को मुहैया कराई गई हैं। 

एक क्लिक से कर देते थे लाखों का खेल, बुजुर्ग थे निशाने पर  

जामताड़ा के शातिरों के गुर्गे राहुल और धीरज पांडेय के मोबाइल और लैपटाप में एक लाख लोगों के बैंक डीटेल्स मिले हैं। ये लोग बुजुर्गों के खातों की अलग से जानकारी रखते थे। बुजुर्गों को ही निशाना बनाया जाता। उनसे सिर्फ एक लिंक क्लिक करने को कहा जाता। लिंक करते ही शातिर एटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर देते या फिर खरीदारी कर लेते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें