फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में कुलपति के लिए सर्च कमेटी ने चुने 15 नाम

Thu, 13 Aug 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति के चुनाव के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित सर्च कमेटी ने देश भर से आए 413 आवेदनों में से 15 दावेदारों को साक्षात्कार के लिए चुना है। पता चला है कि चयनित 15 शिक्षाविदों में इविवि से जुड़े तीन शिक्षक भी हैं। मंत्रालय की ओर से साक्षात्कार की तिथि तय होने के बाद चुने गए 15 दावेदारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन नामों में से एक नाम पर आम सहमति बनाकर उस पर मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इविवि को स्थायी कुलपति मिल जाएगा। मंत्रालय की ओर से कुलपति के लिए आवेदन मांगे जाने के बाद तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया था।

कुलपति चयन के लिए मंगलवार को हुई बैठक में आवेदनपत्रों की स्क्रीनिंग के बाद 413 आवेदन में से 15 शिक्षाविदों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इविवि में 31 दिसंबर 2019 को तत्कालीन कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के इस्तीफे के बाद से विवि में कार्यवाहक कुलपति की देखरेख में काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें