फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में वीआईपी ड्यूटी के दौरान एसडीएम बेहोश, अफरातफरी

Sat, 23 Feb 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kuldev
विज्ञापन

विज्ञापन

कुंभ में शुक्रवार को आए विदेशी मेहमानों के स्वागत में लगे एसडीएम कुलदेव अचेत हो गए। वीआईपी ड्य्टी के दौरान हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। आननफानन में उन्हें एंबुलेंस से कुंभ के केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहां दो घंटे बाद वह होश में आए। एसडीएम फूलपुर कुलदेव वीआईपी ड्यूटी के दौरान अन्य अफसरों के साथ धूप में दौड़ते भागते रहे। अक्षयवट दर्शन कर एसडीएम अरैल पहुंचे तो खुद को असहज महसूस करने लगे।

अचानक वह गश खाकर गिर पड़े। पीसीएस अफसर के अचेत होने की सूचना से प्रशासनिक हलके में अफरातफरी मच गई। एसडीएम कुंभ विवेेक चतुर्वेदी उन्हें केंद्रीय अस्पताल तक ले गए। इस बारे में एडी हेल्थ, कुंभ मेला प्रभारी डॉ. एके पालीवाल को सूचना दी गई तो उन्होंने केंद्रीय अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक सेठ को अचेत एसडीएम के उपचार का निर्देश दिया। अस्पताल में तीन अन्य विशेषज्ञों को भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कुलदेव को भर्ती कर डॉ. सेठ ने उनका उपचार शुरू किया। करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया। रात में स्थिति सामान्य होने पर उन्हें आराम करने की सलाह और दवा देकर डिस्चार्ज किया गया। माना जा रहा है कि अचानक बदले मौसम में कड़ी धूप से वह हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें