इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में पारित आदेश में की गई टिप्पणियों और दिए गए निर्देशों आदेशों के आधार पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट के उपजिलाधिकारी (न्यायिक) की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में पारित आदेश में की गई टिप्पणियों और दिए गए निर्देशों आदेशों के आधार पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें भविष्य में न्यायिक कार्यवाही के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने एसडीएम की रिकॉल अर्जी का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने गौर किया कि एसडीएम पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए और उन्होंने अपनी गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगी।
दरअसल, 20 नवंबर को एसडीएम अपने कार्यालय के बजाय ड्राइंग रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए थे। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम और जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
एसडीएम ने सफाई दी थी कि उनके आवास पर इंटरनेट की सुविधा बेहतर थी और उन्होंने डीएम की अनुमति से घर से पेशी की थी। कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया था। अब बिना शर्त माफी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मामले का निस्तारण कर दिया।