फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गेहूं खरीद न करने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकारा

Mon, 18 May 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 216 फरियादियों ने फरियाद सुनाई लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सोनाई गांव के किसान विनोद तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई कि मनूकापूरा स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। केंद्र प्रभारी की ओर से बोरी का अभाव बताकर पखवाड़े भर से वापस किया जा रहा है जिससे उनकी उपज की खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर एसडीएम नीलम उपाध्याय ने क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

हालांकि आंधी में टूटे बिजली के खंभे और तार की वजह से बाधित बिजली व्यवस्था को बहाल कराए जाने की ज्यादातर फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान एसडीएमने समस्या दूर करने का निर्देश दिया है। समहन के इन्द्रजीत शुक्ला ने शिकायत की कि हैंडपंप रिबोर लायक है फिर भी रिबोर नहीं किया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने एडीओ पंचायत उरुवा अरुण यादव से पूछताछ की। इस तरह समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित शिकायतें 116 आईं। निस्तारण एक का भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें